Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kamal Hassan को सपोर्ट कर बुरा फंसे रणवीर सिंह, ट्रोलर्स बोले- उधर इनकी लंका बॉलीवुड जली पड़ी है और ये …

Kamal Hassan को सपोर्ट कर बुरा फंसे रणवीर सिंह, ट्रोलर्स बोले- उधर इनकी लंका बॉलीवुड जली पड़ी है और ये …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली:  बॉलीवुड और साउथ को लेकर इन दिनो खूब बहस बढ़ती जा रही है। अभी हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के रिएक्शन के बाद अब रणवीर सिंह का भी नाम इस बहस में भी आ चुका है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) साउथ की मूवी को सपोर्ट करने के चक्कर में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगे है। तो चलिए जानते है कौन सी है, वो मूवी जिसको रणवीर सिंह ने सपोर्ट करने के चक्कर में ट्रोल होने लगे है।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

आपको बता दें, कमल हासन की मूवी ‘विक्रम‘ जल्द ही रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल लीड रोल में दिखाई देने वाले है। साथ ही जिसमे सूर्या कैमियो करते दिखाई देने वाले है। कमल हसन की मूवी का फैंस बहुत दिनों से प्रतीक्षा की जा रही है। सूचना के लिए बता दें कि ये मूवी तमिल में बनी है।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

लेकिन इस मूवी को हिंदी में भी रिलीज किया जाने वाला है। रणवीर सिंह ने इसी मूवी को सपोर्ट किया है। इसके उपरांत से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। रणवीर सिंह ने लिखा, मेरे टैलेंटेड दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा गे दिग्गज कमल हासन को चीयर्स। यह ट्रेलर फायर है।‘ उनकी ये बात यूजर्स को रास नहीं आया है। तो चलिए देखते ट्रोल्स ने उनकी कैसे क्लास भी लगा दी है।

 

Advertisement