Surya Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजा और आत्मा के कारक देवता सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले है। 15 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ से निकलकर जलतत्व की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिसे मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन राशि में सूर्य देव के अपने मित्र गुरु की राशि में होगे जहां गुरु की युति शनि और शुक्र के साथ होगी। ऐसे में शुक्र, शनि और सूर्य मिलकर मीन राशि में त्रिग्रह योग बनाएंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
पढ़ें :- Ketu Nakshatra Parivartan 2026 : छाया ग्रह केतु की बदलेगी चाल , इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के 11वें भाव यानी लाभ भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह आय, धन वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा भाव है। इस दौरान आपका सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।
मिथुन राशि
सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके 10वें भाव यानी कर्म भाव में हो रहा है। यह भाव करियर, मान-सम्मान और उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहद ही मंगलकारी रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के 9वें भाव में यानी भाग्य भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। यह आपके भाग्य, नियति, आध्यात्मिकता और उच्च शिक्षा से संबंधित मामलों को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास महत्व रखता है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में पहचान मजबूत होगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्षम महसूस करेंगे। यह समय नई शुरुआत करने के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है।
पढ़ें :- Jyeshtha Month 2026 : जेष्ठ माह हनुमान जी की उपासना के लिए माना जाता है श्रेष्ठ, जानें कब से कब तक रहेगा?
उपाय- रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य गायत्री मंत्र ‘ओम आदित्याय विद्महे, दिवाकराय धीमहि, तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्’ का जप करें। इसके साथ ही रविवार को जरूरतमंद को भोजन और अनाज का दान करें।