Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Surya Kumar Yadav Jeevan Parichay: चाचा ने सिखाई सबसे पहले क्रिकेट की बारिकियां, अब विश्व पटल पर चमके सूर्य

Surya Kumar Yadav Jeevan Parichay: चाचा ने सिखाई सबसे पहले क्रिकेट की बारिकियां, अब विश्व पटल पर चमके सूर्य

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Surya Kumar Yadav Biography

Surya Kumar Yadav Jeevan Parichay : आईपीएल में अपने बल्लेबाजी से जलवा बिखेरने के बाद सूर्य कुमार यादव ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आईपीएल 2021 में खैर वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। लेकिन उनकी पिछली पारियों को देखकर उनकी क्षमता पर किसी प्रकार का शक करना बेईमानी होगी। साल 2021 के अक्टूबर माह में होने जा रहे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टी20 विश्व कप में सूर्य कुमार यादव(Surya Kumar yadav) को भारत के 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना भी लगभग तय है। ऐसे में टी20 विश्व कप में सूर्य पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस खबर में हम आपको बतायेंगे सूर्य कुमार यादव ने कैसे अपने जीवन में यहां तक की दूरी तय की है।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

जीवन परिचय

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई शहर मे हुआ। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे सूर्यकुमार को बचपन से ही क्रिकेट(Cricket) और बैडमिंटन में रूचि रही है लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुना। उनकी स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई में सम्पन्न हुई तथा पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से वाणिज्य में बीकॉम की डिग्री ली। इन्होंने स्कूल के समय से ही स्कूली टीम में क्रिकेट खेलना शुरू किया। सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव बीएआरसी में अभियंता (इंजीनियर) रहे है। सूर्यकुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इनको टैटू बनवाने का बहुत शौक रहा है। क्रिकेट के प्रति अपने झुकाव के कारण इन्होंने बचपन(Childhood) से ही क्रिकेट सीखना प्रारंभ कर दिया था, उनके चाचा विनोद कुमार यादव उनके पहले कोच बने, शुरुआती क्रिकेट कोचिंग उन्होंने अपने चाचा से ही प्राप्त की।

क्रिकेट कैरियर

भारत मे आईपीएल (IPL) ने देश के अनेक क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच दिया हैं। जिसके कारण अनेक क्रिकेटरों ने अपने खेल का परिचय देकर देश मे प्रसिद्धि प्राप्त की है। ऐसे ही प्रतिभावान खिलाडी है सूर्यकुमार यादव, ये दाहिने हाथ के बल्लेबाज(Batsman) है। इन्होंने घरेलू क्रिकेट एवं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से देश मे ख्याति अर्जित की है। वह अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ (Swip shot) के लिए जाने जाते हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने का सामर्थ्य रखते हैं। वर्ष 2012 में, सूर्यकुमार यादव को आईपीएल(IPL) में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने खत्म की रोहित शर्मा की ये बड़ी टेंशन; अब सुकून से भरेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान

लेकिन उन्हें इस सीज़न में शायद ही कभी खेलने का मौका मिला क्योंकि उन्हे टीम के क्रम में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेला जयवर्धने और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ीयो की उपस्थिति ने प्रभावित किया। 2012 से 2013 तक वे मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे। 2014 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) ने युवा प्रतिभा सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में स्थान दिया। कोलकाता (KKR) की टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने 2015 के सीज़न में एक मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 20 गेंदों में 5 छक्के लगाकर 98 की पारी खेली और अपनी टीम को विजयी दिलाई जिसके कारण उन्हें बहुत प्रसिद्वि प्राप्त हुई। सूर्यकुमार के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वर्ष 2018 में पुनः मुम्बई इंडियंस ने उन्हें 3.2 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा। तब से लेकर अब तक वो शानदार प्रदर्शन से मुंबई की टीम के लिए गर्दा उड़ा रहे हैं।

निजी जीवन

7 जुलाई 2016 को मुंबई में सूर्यकुमार की शादी देविशा शेट्टी(Devisha Seththi) से हुई, देविशा एक नृत्यांगना है। सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा से पहली बार 2012 में आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में मिले थे। देविशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित थी, जबकि, सूर्यकुमार देविशा के नृत्य(Dance) से प्रभावित थे।

 

 

पढ़ें :- दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक खेले गए 28 मैच; जानें किसका पलड़ा भारी और आज कैसी होगी प्लेइंग-XI
Advertisement