नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव वापसी के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया था। ऐसे में वो वापसी की उम्मीद लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सबकुछ सही होने की बात कह रहे हैं। भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार को उनकी फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।
पढ़ें :- वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान
सूर्यकुमार यादव एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उसने टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं। ऐसे में सबकुछ सही रहेगा तो जल्द ही टीम में वापसी हो जाएगी। बता दें कि, आईपीएल में भी सूर्यकुमार यादव से बड़ी उम्मीद थी लेकिन वहां भी उनका बल्ला नहीं चल पाया था।
दरअसल, इसी साल सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद वो लगातार अपनी फॉर्म से जूझते दिखे, जिसके कारण उनको टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी गई।