Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 world cup 2022: क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को मिलेगी टीम में जगह?

T20 world cup 2022: क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को मिलेगी टीम में जगह?

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने नीदरलैंड को हराया। हालांकि, इन ​दोनों मैचों में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला,​ जिसके कारण अब उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में खिलाए जाने की मांग उठ रही है। दरअसल, दिनेश कार्तिक के शानदार प्रदर्शन के कारण टी20 विश्व कप में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया गया है।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम

कार्तिक विकेट कीपिंग के साथ फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अब केएल राहुल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पंत को टीम में शामिल करने की चर्चाएं हो रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले जब भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर से पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दुर्भागय से 11 ही खिलाड़ी खेल सकते हैं।

मैं समझ सकता हूं कि ऋषभ पंत एक शानदार खिलाड़ी हैं और हमने देखा है कि वो मैच में किसी भी टीम के खिलाफ क्या कर सकते हैं। तो बातचीत उनसे यही हो रही है कि तैयार रहें कभी भी मौका आ सकता है। उनके लिए महत्वपूर्ण यह है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहें और वह ऐसा कर भी रहे हैं। वह लगातार प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। देखते हैं उन्हें कब मौका मिलता है।

 

पढ़ें :- आज आईपीएल 2024 प्लेऑफ में फर्स्ट टीम की हो सकती है एंट्री, समझें आंकड़ों का खेल
Advertisement