नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार 19 फरवरी को श्रीलंका का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। जहां दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर किया है। इसके साथ ही इस टीम ने अपनी तीसरी जीत हासिल की और ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका जैसी मजबूत टीम को उनके घरेलू मैदान पर हरा दिया और साबित किया कि वो क्या कुछ कर सकते हैं?
पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ
जिम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाने में टीम के ओपनर ब्रायन बेनेट की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी का योगदान रहा। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को जीत लिया और 7 अंक के साथ ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।
जिम्बाब्वे की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही है और इस टीम ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में ओमान को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। इस टीम का तीसरा ग्रुप मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था जबकि चौथे मैच में इस टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दिया है।