Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup : अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका, डबल सुपर ओवर की आख‍िरी गेंद पर आया नतीजा…

T20 World Cup : अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका, डबल सुपर ओवर की आख‍िरी गेंद पर आया नतीजा…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका (South Africa) और अफगान‍िस्तान (Afghanistan) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बुधवार को गजब का रोमांच देखने को मिला। साउथ अफ्रीका (South Africa) के 187 रन के स्कोर के जवाब में अफगान‍िस्तान (Afghanistan)  की टीम भी 187 रन पर आउट हो गई। इस वजह से यह मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया।

पढ़ें :- बुमराह मौसम की वजह से हुए बीमार, अभिषेक को तेज बुखार, कप्तान सूर्या ने बताया दिल्ली में टीम से जुड़ेगा यह खिलाड़ी

सुपर ओवर में अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए। बाद में अफ्रीका की टीम ने भी सुपर ओवर में 17 रन बना। इस तरह यह सुपर ओवर टाई हो गया। इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम ने 23 रन बनाए। इसके बाद रनचेज में रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैच को रोमांचक कर दिया। उन्होंने आउट होने से पहले आख‍िरी गेंद पर 3 लगातार छक्के मारे। आख‍िरी गेंद पर रहमतुल्लाह गुरबाज को केशव महाराज ने आउट किया और इस तरह मैच का नतीजा अफ्रीका के नाम रहा। आख‍िरी गेंद पर अफ्रीका को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, पर गुरबाज कैच थमा बैठे।

पहले सुपर ओवर में क्या हुआ?

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बिना विकेट खोए 17 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। जवाब में साउथ अफ्रीका (South Africa) को आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दबाव में शानदार सिक्स लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

पढ़ें :- युगांडा पाकिस्तान की जगह खेलने को तैयार, आईसीसी से मांगी उड़ान भरने की इजाजत

दूसरा सुपर ओवर में क्या हुआ?

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना डाले, जिसमें डेविड मिलर ने 16 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद 24 रन का टारगेट का पीछा करते हुए गुरबाज ने फिर कोशिश की और तीन छक्के भी लगाए, लेकिन इस बार अफगानिस्तान 19/2 ही बना सका और साउथ अफ्रीका ने यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेल्टन (61) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने टीम को बड़े स्कोर की नींव दी।

निर्धारित 20 ओवर में प्रोटियाज़ ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3/41 और राशिद खान ने 2/28 विकेट लिए। टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच पूरी तरह बराबरी पर ला दिया। हालांकि बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3/26 की अहम गेंदबाजी की।

Advertisement