Tamil Nadu Poisonous Liquor: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले (Kallakurichi District) में बुधवार को जहरीली शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 60 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी, जिन्हें जेआईपीएमईआर अस्पताल (JIPMER Hospital) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है।
पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ये मौतें अवैध शराब पीने की वजह से हुई है, जबकि जिला प्रशासन इन आरोपों का खंडन कर रहा है। तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन (Tamil Nadu CM MK Stalin) ने बुधवार रात सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी था। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गयी है।’
கள்ளக்குறிச்சியில் கள்ளச்சாராயம் அருந்தியவர்கள் உயிரிழந்த செய்திகேட்டு அதிர்ச்சியும் வேதனையும் அடைந்தேன். இந்த விவகாரத்தில் குற்றத்தில் ஈடுபட்டவர்கள் கைது செய்யப்பட்டுள்ளார்கள். தடுக்கத் தவறிய அதிகாரிகள் மீதும் நடவடிக்கை எடுக்கப்பட்டுள்ளது.
இதுபோன்ற குற்றங்களில் ஈடுபடுபவர்கள்… pic.twitter.com/QGEYo9FWJq
— M.K.Stalin (@mkstalin) June 19, 2024
पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी
तमिलनाडु के सीएम ने आगे लिखा, ‘जनता ऐसे अपराध में शामिल लोगों की सूचना देगी तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा।’ स्टालिन के पास गृह विभाग की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने और अस्पताल में भर्ती लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम व तीन वरिष्ठ मंत्री स्थिति की निगरानी के लिए कल्लाकुरिची पहुंचे हैं।