Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tanzania President elections :तंजानिया राष्ट्रपति चुनाव हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच जीतीं सामिया सुलुहू हसन , जबरदस्त जीत हासिल की

Tanzania President elections :तंजानिया राष्ट्रपति चुनाव हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच जीतीं सामिया सुलुहू हसन , जबरदस्त जीत हासिल की

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tanzania President elections : तंजानिया में राष्ट्रपति चुनाव में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच सामिया सुलुहू हसन ने जबरदस्त जीत हासिल की।  यह चुनाव ऐसे समय हुआ जब कई प्रभावशाली उम्मीदवारों को जेल में डाल दिया गया या मतदान करने से रोक दिया गया, जिसके बाद कई दिनों तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। खबरों के अनुसार, शनिवार को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।

पढ़ें :- Russia Attack : रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन अटैक, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग ने सरकारी टेलीविजन पर बताया कि अंतिम नतीजों के मुताबिक हसन को 31.9 मिलियन से ज्यादा वोट मिले, जो कुल वोटों का 97.66 प्रतिशत है। देश के 37.6 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 87 प्रतिशत ने वोट डाले।

सरकारी टीवी के मुताबिक,  मुख्य विपक्षी दल चाडेमा का आरोप है कि बुधवार को चुनाव के दिन विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला। हसन 2021 में अपने पूर्ववर्ती जॉन मागुफुली (Predecessor John Magufuli) की अचानक मौत के बाद उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बनी थीं।

कई विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें सेना के कुछ हिस्सों और मागुफुली के सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ा है, और उन्होंने इस शानदार जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है। मानवाधिकार संगठनों ने उनको “आतंक को बढ़ावा” देने का भी जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि चुनाव के अंतिम चरण में उनके इशारे पर कई हाई-प्रोफाइल लोगों को अगवा किया गया।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
Advertisement