Tata GST Festival : दुनिया की दिग्गज आटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने Festival Of GST नाम से एक नया कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत, टाटा के पैसेंजर वाहनों पर पर 2 लाख रुपए तक का फायदा दिया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत नई GST दरों के अलावा अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस आफर का फायदा केवल 30 सितंबर 2025 तक उठाया जा सकता है।
पढ़ें :- CFMoto 550CL-C Cruiser Bike : नई सीएफमोटो 550सीएल-सी क्रूज़र बाइक अधिक क्षमता से तैयार , जानें इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की Tata Nexon एसयूवी पर कुल 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 1.55 लाख रुपए तो गाड़ी की कीमत कम की गई है। इसके अलावा 45 हजार रुपए का अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है।
कर्व
कर्व पर कुल 1.07 लाख रुपए तक, Harrier और Safari पर कुल 1.94 लाख रुपए और 1.98 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, पंच पर कुल 1.58 लाख जबकि अल्ट्रोज पर 1.76 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है।