Tata Punch EV facelift : टाटा मोटर्स ने टाटा पंच ईवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इस नए मॉडल में अपडेट डिज़ाइन, बेहतर बैटरी विकल्प और कई नए फीचर्स शामिल हैं। यह दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है: निचले वेरिएंट के लिए 30 किलोवाट-घंटे की बैटरी और उच्च वेरिएंट के लिए 40 किलोवाट घंटे की एलएफपी बैटरी।
पढ़ें :- Tata Punch EV Facelift : टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट लॉन्च आज, जानें कीमत, रेंज और बुकिंग
फास्ट चार्जिंग
फास्ट चार्जिंग से लगभग 26 मिनट में 20-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, जबकि 15 मिनट की चार्जिंग से लगभग 135 किलोमीटर की रेंज बढ़ जाती है।
कीमत
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। यह मॉडल बैटरी-एज़-अ-सर्विस विकल्प के साथ भी उपलब्ध है, जिसमें वाहन की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और बैटरी उपयोग शुल्क 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर है।
डिजाइन
टाटा मोटर्स पंच ईवी के फेसलिफ्ट अपडेटेड मॉडल में फ्रंट में कई डिजाइन अपडेट किए गए हैं, जिनमें फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार, नए डिजाइन के एयरो अलॉय व्हील्स और उपलब्ध कलर वेरिएंट शामिल हैं।
रंग विकल्प
रंग विकल्प टाटा मोटर्स की पंच ईवी कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिनमें चटख लाल रंग से लेकर चिकने मेटैलिक शेड्स तक शामिल हैं।