Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. चेन्नई सुपर किंग्स में लौटेगा टीम का स्टार स्पिनर, कहा-धोनी की टीम मेरे दिल के सबसे करीब

चेन्नई सुपर किंग्स में लौटेगा टीम का स्टार स्पिनर, कहा-धोनी की टीम मेरे दिल के सबसे करीब

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन आईपीएल के अगले सत्र में अपनी पुरानी टीम चेन्न्ई सुपर किंग्स(CSK) से खेलते नजर आ सकते हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2022 सीजन के लिए टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन(R Ashwin) को रिटेन नहीं किया है। अश्विन अब मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और अगर लखनऊ या अहमदाबाद में से किसी टीम से उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता है तो वे नीलामी में उतरेंगे और वहां वह सीएसके द्वारा भी खरीदे जा सकते हैं। स्टार ऑफ स्पिनर ने भी संकेत दिया है कि वह धोनी की टीम के लिए खेल सकते हैं।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल(You tube Channel) पर ’40 शेड्स ऑफ ऐश’ पर एक फैन के सवाल के जवाब में, कहा कि सीएसके फ्रेंचाइजी उनके दिल के सबसे करीब है और इसलिए वह ‘घर वापसी’ करना पसंद करेंगे। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी वापसी नीलामी पर निर्भर करती है। ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘सीएसके मेरे दिल के सबसे करीब फ्रेंचाइजी है।

Advertisement