Tecno Spark 50s 5G : टेक्नो ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50s 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए 4×4 MIMO तकनीक और बिना मोबाइल नेटवर्क के सीमित दूरी पर कम्युनिकेशन के लिए FreeLink ऐप का सपोर्ट भी दिया है।
पढ़ें :- टेस्ला की उड़ने वाली कार टेस्ला रोडस्टर लांच, एक सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की रफ्तार, जानें क्या बोले एलन मस्क?
वहीं बैटरी की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G फोन में 6,500mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग मिलता है। स्मार्टफोन में 6,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के चलते यूजर्स को सामान्य उपयोग के दौरान लंबा बैकअप मिल जाएगा। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
LCD स्क्रीन
फोन में 6.78-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। यह HD+ रिजॉल्यूशन यानी 720 × 1,576 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें 567 निट्स की HBM ब्राइटनेस मिलती है। इन फीचर्स से डिस्प्ले का अनुभव बढ़िया मिलने वाला है।
प्रोसेसर
Tecno Spark 50s 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
रैम
Tecno Spark 50s 5G फोन में 6GB और 8GB रैम के विकल्प मिलते हैं।
पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 50s 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है।
डाउनलोड स्पीड
इसमें 4×4 MIMO तकनीक दी गई है। जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे डाउनलोड स्पीड 82 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है।
कीमत और उपलब्धता
Tecno Spark 50s 5G स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की शुरुआती 19,999 रुपये है। जबकि 8GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये का है। इसकी सेल ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर 20 अक्टूबर से शुरू होगी।