Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. तेजस्वी यादव, बोले-क्या RSS के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की रच रहे थे साज़िश?

तेजस्वी यादव, बोले-क्या RSS के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की रच रहे थे साज़िश?

By santosh singh 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर गुरुवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार में RSS से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 44,000 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। उनका आरोप है कि ये लोग गोला-बारूद के अंतरराज्यीय तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क से जुड़े है। क्या RSS के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की साज़िश रच रहे थे?

पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि RSS से जुड़े तस्करी नेटवर्क के तीन लोगों से ही 44,000 ज़िंदा कारतूस पकड़े जाने के बाद भी क्या RSS को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं कर देना चाहिए?

Advertisement