पटना। बिहार के जमुई में हुई घटना ने सबको झंकझोर दिया है। जमुई में छात्रा के साथ हुए अभद्र व्यवहार की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार को बीजेपी-एनडीए ने शर्मसार किया है। सब शर्मिंदा है। जमुई कांड पर सरकार के लोग निम्नस्तरीय बयान दे रहे है। जब जमुई कांड हुआ तब सम्राट चौधरी जातीय सम्मेलन कर रहे थे।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य
इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ₹ और देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
बिहार को बीजेपी-एनडीए ने शर्मसार किया है। सब शर्मिंदा है। जमुई कांड पर सरकार के लोग निम्नस्तरीय बयान दे रहे है।
जब जमुई कांड हुआ तब सम्राट चौधरी जातीय सम्मेलन कर रहे थे। #Bihar #Crime #Shame pic.twitter.com/qRAUOunvcP
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 21, 2026
पढ़ें :- IIT बॉम्बे केस के बाद चर्चा में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, गौर करिए उनके करियर और उपलब्धियों की लंबी लिस्ट पर
उन्होंने आगे लिखा, बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है? बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।