Texas Refinery Explosion : मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच अमेरिका के टेक्सास में स्थित पोर्ट आर्थर में वैलेरो एनर्जी द्वारा संचालित एक रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट की खबर है। धमाके के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। अचानक उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए अधिकारियों ने आसपास के इलाके को खाली करने का आदेश दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। भयावह आग की लपटे इतनी भीषण हैं कि कई किलोमीटर दूर से ही उन्हें देखा जा सकता है। जबकि आसमान में काले धुएं के घने गुबार उठते दिख रहे हैं। इलाके के कई लोगों ने बताया कि उन्हें ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया और उन्हें अपने घरों में कंपन महसूस हुआ।फिलहाल जांच एजेंसियां घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी में धमाका स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 7.22 बजे हुआ। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें धमाके के बाद रिफाइनरी में आग की लपटें और काला धुआं नजर आ रहा है।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
वैलेरो फैसिलिटी अमेरिका की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक है। वैलेरो की वेबसाइट के अनुसार, यह कच्चे तेल को गैसोलीन, डीज़ल और जेट फ्यूल में प्रोसेस करती है, जो हर दिन 435,000 बैरल की दर से होता है।