मध्य प्रदेश में गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान इन्होंने जामनेर थाना प्रभारी को त्रिशूल मार दिया।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
जानकारी के मुताबिक मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला हुआ। करीब 30 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटाने अमला पहुंचा था। इस दौरान जामनेर थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ की हथेली कट गई और चोट आई है। पांच थानों की पुलिस एसडीएम राघौगढ़ विकास आनंद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अमला शामिल था। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। घायल टीआई को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया। उक्त स्थान पर धार्मिक स्थान और कुछ घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन और पुलिस की टीम ने इस पर कार्रवाई की है।