मध्य प्रदेश के मऊगंज में क्लास में पेन चोरी की रंजिश ने दोस्त की जान ले ली। करीब 13 दिन पहले ही युवक का कंकाल बहुती जलप्रपात (वाटरफॉल) में बरामद हुआ है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
पथरहा गांव का रहने वाला मृतक 8 अप्रैल को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया। परिजन ने दोस्तों पर संदेह जताया था। मऊगंज पुलिस ने दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या की कहानी सामने आ गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि साथियों ने उसकी हत्या करके शव को बहुती वॉटरफॉल में फेंक दिया था।