Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. एशिया कप खत्म, अब विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदेगी टीम इंडिया! जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

एशिया कप खत्म, अब विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदेगी टीम इंडिया! जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Women World Cup Schedule: एसीसी मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद टूर्नामेंट का समापन हो गया हैं। फाइनल में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई है। जिसके बाद फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, जल्द ही भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

पढ़ें :- महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर लिखा नया अध्याय- पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी

दरअसल, आईसीसी विमेंस क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत कल यानी 30 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाना है। जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। विमेंस क्रिकेट विश्व कप के सभी मैच टेबल राउंड-रॉबिन तरीके से आयोजित किए जाने हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच भिड़ंत तय है। आइये विमेंस क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत अपने मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगा।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का संशोधित शेड्यूल

भारत बनाम श्रीलंका – 30 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे IST, गुवाहाटी

भारत बनाम पाकिस्तान – 5 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो

पढ़ें :- Video: भारत-पाक मैच के टॉस में हुई बेईमानी! रेफरी की गलती से पाकिस्तान ने जीता TOSS

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 9 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, विशाखापत्तनम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 12 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, विशाखापत्तनम

भारत बनाम इंग्लैंड – 19 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, इंदौर

भारत बनाम न्यूजीलैंड – 23 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई

भारत बनाम बांग्लादेश – 26 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई

पढ़ें :- IND W vs PAK W: टॉस में कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

सेमीफाइनल 1 – 29 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो/कुवाहाटी

सेमीफाइनल 2 – 30 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई

फाइनल – 2 नवंबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो/नवी मुंबई

Advertisement