punjab bjp akali dal alliance: “पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच एक बार फिर गठबंधन तय हो गया है।दोनों दलों ने ने गठबंधन के ऐलान के लिए गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के दिन को चुना। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन की घोषणा की। अमित शाह ने कहा कि इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त पंजाब बनाने की डेडलाइन भी दी। अमित शाह ने कहा, ”अकाली दल पुराना साथी है। अनेक चुनाव साथ में लड़े, जीते-हारे। आज फिर रिश्ता एक हो रहा है। इसका हमें आनंद है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल बादल से बात की थी। प्रधानमंत्री ने कहा अकाली की वापसी के बाद NDA पूरा हो गया है। बीजेपी अकाली गठबंधन हिंदू-सिख एकता का सिंबल है।”
पढ़ें :- गाजीपुर की जहूराबाद सीट छोड़कर अकबरपुर से चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की वजह?
“आपको बता दें कि बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन देश के सबसे पुराने और मजबूत राजनीतिक गठबंधनों में से एक रहा है। 1997 से लेकर 2020 तक दोनों दलों ने मिलकर पंजाब में कई बार सरकार बनाई। लेकिन साल 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए (NDA) से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग किस्मत आजमाई, जिसका सीधा नुकसान दोनों ही दलों को उठाना पड़ा।”
गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी और अकाली दल ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से शिरोमणि अकाली दल को केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी के खाते में दो सीटें आई थीं।
“अब सवाल उठता है कि आखिर 6 साल बाद ऐसी क्या मजबूरी या रणनीति बनी कि दोनों को फिर से हाथ मिलाना पड़ा? राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इसके पीछे दो बड़े कारण हैं:
पहला— वोट बैंक का गणित। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में करीब 18.5% वोट मिले थे, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली। वहीं अकाली दल को सिर्फ 1 सीट पर संतोष करना पड़ा। दोनों के वोट बैंक को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा करीब 32% तक पहुंचता है, जो सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
दूसरा— शहरी और ग्रामीण संतुलन। बीजेपी की पकड़ शहरी हिंदू वोटर्स में मजबूत है, जबकि अकाली दल का ग्रामीण और सिख वोट बैंक में गहरा असर रहा है। साथ आने से दोनों एक-दूसरे की कमियों को पूरा करेंगे।”