Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार ट्रैफ़िक पुलिस से सरेआम करवा रही है उगाही , अब AI के नाम पर लूटने का निकाला है नया तरीक़ा : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ट्रैफ़िक पुलिस से सरेआम करवा रही है उगाही , अब AI के नाम पर लूटने का निकाला है नया तरीक़ा : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर लगातार हमला जारी रखे हैं। उन्होंने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि जाते-जाते भाजपा सरकार (BJP Government)  हर तरह से पैसे कमाने में लगी है। ट्रैफ़िक पुलिस (Traffic Police) से सरेआम उगाही करवा रही भाजपा सरकार (BJP Government) ने अब AI के नाम पर लूटने का नया तरीक़ा निकाला है। उन्होंने लिखा कि भाजपाइयों के लिए AI का मतलब ‘आमदनी Income’ है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

 पैसे कमाने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस और भाजपा सरकार कभी नहीं चाहती है कि जनता ट्रैफ़िक नियमों का पालन करे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो सरकार की इच्छाशक्ति की होती है। पैसे कमाने के लिए बनी भाजपा सरकार कभी नहीं चाहती है कि जनता ट्रैफ़िक नियमों का पालन करे, इसीलिए चौराहों पर ट्रैफ़िक पुलिस नहीं मिलती है बल्कि चौराहों से आगे किसी मोड़ पर आड़ लेकर छुपी रहती है और लोगों के ट्रैफ़िक नियमों को तोड़ने का इंतज़ार करती रहती है, जिससे चालान का दबाव बनाकर उनसे वसूली की जा सके और ‘ऊपरवालों’ से मिला टारगेट पूरा हो सके। अब तो उगाही-वसूली डिजिटल पेमेंट के माध्यम से किसी और के खाते में लेने की प्रथा शुरू हो गयी है, जिससे साक्षात पकड़े जाने का डर भी नहीं रहा। रही बात सीसीटीवी की तो उसकी रिकॉर्डिंग भी तो तब ही मिलती है जब सरकार किसी को फंसाना चाहती है नहीं तो ‘तकनीकी ख़राबी’ का बहाना बनाकर मामला रफ़ा-दफ़ा कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपाई भ्रष्टाचार से उकता कर इस बार ‘भाजपाई लाइसेंस’ को हमेशा के लिए रद्द कर देगी। भाजपा जाए तो गाड़ी आगे बढ़ पाये।

पढ़ें :- सैफई इलाके में गेहूं के खेत में गिरा ड्रोन, सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण क्यों नहीं हो पाता सफल?
Advertisement