Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा आधिकारिक ऐलान, आज से चुनाव प्रक्रिया शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा आधिकारिक ऐलान, आज से चुनाव प्रक्रिया शुरू

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP National President Election: भाजपा ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर दी है। इस पद के लिए 19 जनवरी 2026 को नामांकन की दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 20 जनवरी को आधिकारिक तौर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला

भाजपा के राज्यसभा सांसद और नेशनल रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने एक बयान जारी कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी, संगठन पर्व 2024 अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में आज मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा करता हूँ। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम निम्नलिखित समय सरणी अनुसार राष्ट्रीय कार्यालय में आहूत होना सुनिश्चित हुआ है।”

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का कार्यक्रम

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

निर्वाचक मंडल सूची का प्रकाशन, अपराह्नः 12 बजे

सोमवार, 19 जनवरी 2026

पढ़ें :- वंदे मातरम् विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दी जेल भेजने की चेतावनी

नामांकन प्रक्रिया, अपराह्नः 02:00 बजे से 04:00 बजे

नामांकन पत्रों की जाँच, सायं: 04:00 बजे से 05:00 बजे

नामांकन वापस लेने का समय, सायं: 05:00 बजे से 06:00 बजे

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा प्रेस वक्तव्य जारी करना, सायं: 06:30 बजे

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

आधिकारिक घोषणा / मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रातः 11:30 बजे से 01:30 बजे

पढ़ें :- आजम खान बनेंगे 2027 में गृह मंत्री, शिवपाल यादव के ऐलान से यूपी की सियासत में हलचल

नितिन नबीन हैं प्रबल दावेदार

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। पार्टी के अंदर और बाहर यह चर्चा आम है कि यदि कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो 20 जनवरी को नितिन नबीन के नाम की घोषणा तय मानी जा रही है। नितिन नबीन को हाल ही में 15 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

भाजपा की परंपरा रही है कि कार्यकारी अध्यक्ष को बाद में पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। यही वजह है कि उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वे भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में शामिल होंगे।

Advertisement