Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लोहिया संस्थान के अंदर टॉयलेट में मिला नवजात का शव, सूचना देने से झल्लाए सुरक्षा कर्मियों ने 2 सफाई कर्मियों को पीटा, अब सफाई कर्मी हड़ताल पर

लोहिया संस्थान के अंदर टॉयलेट में मिला नवजात का शव, सूचना देने से झल्लाए सुरक्षा कर्मियों ने 2 सफाई कर्मियों को पीटा, अब सफाई कर्मी हड़ताल पर

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute) के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप गया है। सफाई कर्मियों ने शव मिलने की सूचना अफसरों को दी। आरोप है इसके बाद दो कर्मियों से मारपीट हुई है। सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए करीब 200 सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए है। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी प्रशासनिक भवन के सामने जुटे और नारेबाजी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
Advertisement