Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बढ़ता जा रहा है संकट, कई क्षेत्रों में पहुंचा यमुना का पानी, केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

दिल्ली में बढ़ता जा रहा है संकट, कई क्षेत्रों में पहुंचा यमुना का पानी, केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में पानी भरी गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने लोगों से अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहां से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें’।

 

 

 

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'
Advertisement