Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डरा रहा है कोरोना से मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 4452 संक्रमितों की गई जान

डरा रहा है कोरोना से मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 4452 संक्रमितों की गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। लेकिन मौतों के आंकड़े दहशत पैदा कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2.22 लाख केस सामने आए हैं, जबकि 4452 मरीजों की जान चली गयी है। कोरोना से मौत का आंकड़ा बेहद ही डराने वाला है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

हालांकि, इस दौरान 3.02 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। covid19india.org द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2,22,704 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का आंकड़ा 2,67,51,681 हो गया है। आपको यह भी बता दें कि देश में इस समय 27,16,356 एक्टिव केस हैं।

वहीं, 24 घंटे में 3,02,083 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,37,20,919 लोगों ने इस वैश्विक महामारी को मात दे दी है। मृतकों की संख्या पर गौर करें तो अब तक 3,03,751 मरीजों की जान चली गई है।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement