Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत ‘सांस्कृतिक रामसेतु’ बन गया: सीएम योगी

श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत ‘सांस्कृतिक रामसेतु’ बन गया: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत ‘सांस्कृतिक रामसेतु’ बन गया है। श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के कलाकार अपनी भाषा और परंपराओं में रामकथा को जीवंत करते हैं। जैसे अनेक नदियां एक ही सागर में मिलती हैं, वैसे ही विभिन्न संस्कृतियों की ये धाराएं श्री अयोध्या जी में आकर एक ही ‘रामत्व’ में समाहित हो जाती हैं।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

उन्होंने आगे कहा, आधुनिक तकनीक इस सांस्कृतिक संगम को और भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ रही है। लेकिन वर्ष 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोगों की सांस्कृतिक सोच सैफई महोत्सव में अपने परिवार का वैभव दिखाने तक सीमित थी। श्री अयोध्या जी की महान विरासत उनकी प्राथमिकता में नहीं थी। उनके लिए परिवार ही प्रदेश था, हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या जी की सांस्कृतिक पहचान को नया गौरव दिया है। आज दीपोत्सव केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, आधुनिक तकनीक और भारत की सनातन विरासत का ऐसा संगम है, जिसकी आभा पूरे विश्व तक पहुंच रही है।

 

 

Advertisement