लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी रथ यात्रा की शुरूआत कर दी है। उन्होंने अपनी रथ यात्रा की शुरूआत गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली से की। उनके इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, लाखों लाख लोगों ने जो समर्थन दिया है, मैं एक-एक नौजवान का, बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। रायबरेली में देखने को मिल रहा है कि PDA बनाम भारतीय जनता पार्टी तो है ही लेकिन कहीं लोधी बनाम योगी तो नहीं हो गया चुनाव।
उन्होंने कहा, जहां हम लोग सकारात्मक राजनीत कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीत कर रही है। जब बीजेपी के लोग मुकाबला नहीं कर पाते हैं जन समर्थन का तो प्रशासन को आगे कर देते हैं। PDA के आंदोलन से ये बुलडोजर चलाने वाले बचने वाले नहीं हैं। ये जो प्रभुत्ववादी, वर्चस्ववादी लोग हैं, उनसे लड़ाई अभी की नहीं है। PDA के आंदोलन से तमाम हमारे पीड़ित, दुःखी और अपमानित लोग एकजुट होते जा रहे हैं।
“इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा जो इस इलेक्शन कमीशन ने किया है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली pic.twitter.com/F5QCDWjWkA
पढ़ें :- यूपी के पीलीभीत में वोटर लिस्ट घोटाले का खुलासा, 10,470 मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 24, 2026
साथ ही कहा, रथ हमारे देश की संस्कृति में कुरुक्षेत्र और महाभारत का प्रतीक है। इसी तरह के रथ पर कभी भगवान ने भी गीता का पाठ दिया था। अभी अभी तो 24 में हराया है हम लोगों ने, 27 में परमानेंट इनका सफाया करने का काम करेंगे। ये हमारी हजारों साल पुरानी लड़ाई है। इस बार PDA के लोगों ने अपनी ताकत और गिनती का एहसास कर लिया है, न इस बार झुकने वाले हैं न पीछे हटने वाले हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, PDA के लोग, संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र बचाने के लिए खड़े हैं। ये वो नकली हिंदू हैं, जिन्होंने धरती की सबसे पुरानी जगह काशी पर बुलडोजर चलाकर न जाने कितने मंदिरों को तोड़ने का काम किया। बताओ करोड़ो करोड़ों श्रद्धालुओं और आस्थावान लोगों के चढ़ावे की चोरी किसने की है? इसके साथ ही कहा, इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा जो इस इलेक्शन कमीशन ने किया है।
पढ़ें :- BJP सरकार की विदाई का आ गया समय, उन्हें अब तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस: अखिलेश यादव