Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. मनोरंजन इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 54 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 54 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई: मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ओडिया के मशहूर म्यूजिक (Music Composer)  कंपोजर अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar) का 54 की उम्र में निधन हो गया है। संगीतकार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महीनों से इलाज कराते आ रहे अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar)  रविवार को जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar)  के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Former Chief Minister of Odisha, Naveen Patnaik) ने भी पोस्ट शेयर करते हुए दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें :- 34 साल की उम्र में इस फेमस सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, ये है मौत की वजह

महीनों से थे बीमार

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अभिजीत मजूमदार का इलाज AIIMS भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar) में चल रहा था। फैंस भी उनकी रिकवरी के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे थे। महीनों के इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। इस खबर ने परिवार और फैंस का दिल तोड़ दिया है। बता दें अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar)  की तबीयत अक्टूबर 2025 से खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar)  की हालत खराब होने के कारण उन्हें बाद में AIIMS भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar) के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं कुछ दिनों के लिए म्यूजिक कंपोजर (Music Composer) को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। सितंबर के आखिर में म्यूजिक कंपोजर (Music Composer)   की हालत में थोड़ा सुधार देखा गया था। जिसके बाद उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद अभिजीत AIIMS में भर्ती थी। आज यानी 25 जनवरी को एक्टर की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

म्यूजिक कंपोजर (Music Composer)   के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Former Chief Minister of Odisha, Naveen Patnaik) ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि ‘जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar)  के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ओडिया संगीत जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ’

Advertisement