Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MS धोनी के हाथ में अंतिम फैसला, कल CSK के साथ हैदराबाद जाएंगे या नहीं

MS धोनी के हाथ में अंतिम फैसला, कल CSK के साथ हैदराबाद जाएंगे या नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

MS Dhoni’s Fitness Update: पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत की राह पर लौट आयी है। शुरुआती तीन मैच में हार के बाद सीएसके ने अपने पिछले दो मैच में जबरदस्त वापसी की है। इस बीच, चेन्नई की इस टीम के फैंस चेहरे पर मुस्कान लाने वाली खबर सामने आयी है। टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी फिट होने के बेहद करीब हैं। जल्द ही वह मैदान पर नजर आ सकते हैं।

पढ़ें :- IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स नहीं आयेंगे नजर! 20 टेस्ट समेत 34 मैचों के बीच खिलाड़ियों के वर्कलोड ने बढ़ाई चिंता

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी कल सुबह (16 अप्रैल) यह फ़ैसला लेंगे कि क्या वह शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के लिए हैदराबाद जाएंगे या नहीं। पता चला है कि धोनी, जो अब तक पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर थे, अब पूरी तरह फ़िट होने के बहुत करीब हैं। इस पर अंतिम फ़ैसला कल सुबह लिया जाएगा।

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत में सीएसके ने एक बयान में कहा था कि एमएस धोनी चोटिल हैं, और वह पिंडली की चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों में बाहर रहेंगे। लेकिन, टीम पांच मैच खेल चुकी है और फैंस को अभी अपने थाला के मैदान लौटने का इंतजार है। अब देखना होगा कि शनिवार को एसआरएच के खिलाफ धोनी मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

Advertisement