Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर लगे जाम ने छीन ली एक मासूम बच्ची की जिंदगी,मां की गोद में तोड़ा दम

कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर लगे जाम ने छीन ली एक मासूम बच्ची की जिंदगी,मां की गोद में तोड़ा दम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर रोज लगने वाले जाम ने एक मां के गोद सूनी कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की दोपहर हाइवे पर लगे जाम में एक बाइक सवार पर पति पत्नी अपने एक महिने की बीमार मासूम बच्ची जाम में फंसे थे। लंबे जाम में फंसे होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- बांका में मचा कोहराम, बाबानगरी पहुंचने से पहले ही थम गईं 8 शिवभक्तों की सांसें, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को मूसानगर के किसवा दुरैली गांव के रहने वाले संदेश और उनकी पत्नी अनीता अपनी एक महिने की बीमार मासूम बच्ची के इलाज के लिए हमीरपुर जा रहे थे।

जाम की वजह से मासूम बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और समय से इलाज न मिलने की वजह से मासूम बच्ची ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर सागर हाइवे पर कई दिनों से लगातार इसी तरह घंटों जाम लग रहा है। इसकी वजह से लोगो को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। शनिवार को हाइवे पर जाम लगा था जो रविवार को भी लगा था। जिसका खामियाजा एक मासूम बच्ची को अपनी जान गवां कर चुकाना पड़ा।

पढ़ें :- ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद
Advertisement