नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया । महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को कहा कि हम महिला विरोधी BJP सरकार को झुकाएंगे। महिला आरक्षण कानून 543 सीटों पर ही लागू करवाएंगे और हमारी 180 बहनें इसी संसद में पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि हम OBC और SC-ST महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उनका हिस्सा चोरी नहीं होने देंगे।
पढ़ें :- 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव इस बार इतिहास में कुछ नया करके दिखाएगा : पल्लवी पटेल
हम महिला विरोधी BJP सरकार को झुकाएंगे।
महिला आरक्षण कानून 543 सीटों पर ही लागू करवाएंगे और हमारी 180 बहनें इसी संसद में पहुंचेंगी।
हम OBC और SC-ST महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उनका हिस्सा चोरी नहीं होने देंगे।
: महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी
पढ़ें :- परिसीमन पर सियासत तेज, खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
दिल्ली pic.twitter.com/uustgqoftl — Congress (@INCIndia) April 19, 2026
नरेंद्र मोदी महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। महिला आरक्षण के नाम पर आधी आबादी को धोखा दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि महिला आरक्षण 543 सीटों पर अभी लागू किया जाए, जिसे सरकार मान नहीं रही है। आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस महिला विरोधी कदम का पुरजोर विरोध किया। देश की महिलाएं मोदी सरकार की चालबाजी समझ रही हैं, अपने अधिकार के लिए सड़क से संसद तक लड़ती रहेंगी।
महिला कांग्रेस की बहनें और दिल्ली की सड़कों पर गूंज रहा है एक ही नारा:
पढ़ें :- लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है: पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल लागू करो!
महिला आरक्षण बिल लागू करो!
दिल्ली pic.twitter.com/S3oY0fB7s2 — All India Mahila Congress (@MahilaCongress) April 19, 2026
कांग्रेस की मांग है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण तुरंत लागू करे। हमने 2023 में महिला आरक्षण बिल पास कराया है। उसे अभी लागू किया जाए और लोकसभा की 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाए। इन्हीं मांगों के साथ आज महिला कांग्रेस ने BJP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी को हर हाल में महिला आरक्षण लागू करना ही होगा। देश की महिलाओं के अधिकार को वो छीन नहीं सकते।
कांग्रेस की मांग है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण तुरंत लागू करे.
पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती को जान से मारना चाहते थे सपाई, फूलन देवी को डाकू बनाने में इन्हीं लोगों का था हाथ
हमने 2023 में महिला आरक्षण बिल पास कराया है. उसे अभी लागू किया जाए और लोकसभा की 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाए.
इन्हीं मांगों के साथ आज महिला कांग्रेस ने BJP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.
नरेंद्र मोदी को… pic.twitter.com/blb24Lb9nM
— Congress (@INCIndia) April 19, 2026
हक और सम्मान की इस लड़ाई में महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरी हैं। यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए बुलंद आवाज़ है,जहाँ हर नारा न्याय और समानता की मांग कर रहा है। जब तक बराबरी नहीं मिलेगी, ये संघर्ष जारी रहेगा… क्योंकि महिला शक्ति ही समाज की असली ताकत है।