Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माघमेला में साधु-संतों के साथ हुआ दुर्व्यवहार अक्षम्य, अगर यूपी के गृह सचिव किसी के निर्देश पर मनमानी कर रहे हैं तो ये है बहुत गलत: अखिलेश यादव

माघमेला में साधु-संतों के साथ हुआ दुर्व्यवहार अक्षम्य, अगर यूपी के गृह सचिव किसी के निर्देश पर मनमानी कर रहे हैं तो ये है बहुत गलत: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को पुलिस प्रशासन ने संगम जाने से रोक दिया। इसको लेकर वहां पर हालात तनावपूर्ण हो गया। रथ रोके जाने से शंकराचार्य के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। शंकराचार्य ने पुलिस और मेला प्रशासन पर मनमानी और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस घटना को लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- एनकाउंटर, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा गया

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, माघमेला क्षेत्र में पिछले साल की तरह ही इस साल फिर से साधु-संतों-भक्तों के साथ हुआ दुर्व्यवहार अक्षम्य है। सदियों से चली आ रही शाही-स्नान की अखंड सनातनी परंपरा में गत वर्ष भी इसी सरकार द्वारा विघ्न डाला गया था।

प्रश्न ये है कि ऐसी घटनाएं भाजपा की सरकार में ही क्यों हो रही हैं। मौनी अमावस्या का शाही-स्नान क्या पहली बार हो रहा है। इस अवस्था के लिए भाजपा का कुशासन और नाकाम व्यवस्था ही दोषी है। मुख्य को हर जगह ‘मुख्य’ बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अहंकारी भाजपाई शासन और प्रशासन अपने से बड़ा किसी को नहीं मानता है। अब क्या इसका दोष भी ‘एआई’ पर मढ़ेंगे? उन्होंने आगे लिखा, यदि उत्तर प्रदेश के गृह सचिव मनमानी कर रहे हैं तो भी गलत है और अगर किसी के निर्देश पर कर रहे हैं तो और भी गलत है। जाँच हो!

 

पढ़ें :- ऑटो चलाते फोटो शेयर कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा-आपको विरासत में सबकुछ मिला, हमारा संघर्ष आज भी जारी
Advertisement