अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ में अपनी बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद को लेकर भागने वाली सास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनो की तलाश में जुटी थी। दोनो का मोबाइल ऑफ जा रहा था।
पढ़ें :- ओपी राजभर के सपा में टूट का दावे पर बिफरी कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत, बोले-जो खुद बिका हुआ हो, वह खरीदार कैसे हो सकता है?
इस दौरान मंगलवार को जब दामाद ने अपना फोन ऑन किया तो पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर ली। बुधवार को घेरेबंदी कर दोनो को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग से सास और दामाद की गिरफ्तारी भी उस दिन हुई जिस दिन बेटी की शादी का होनी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ़ मडराक निवासी शिवानी की शादी दादों के राहुल से तय हुई थी। शादी की तारीख 16 अप्रैल रखी गई थी। इसी बीच 20 वर्षीय दामाद पर शिवानी की 38 साल की मां का दिल आ गया। दोनो घंटो मोबाइल पर बात करने लगे।
शिवानी की शादी तारीख पास आई तो दस दिन पहले 6 अप्रैल को घर से जेवर और नगदी लेकर मां अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई। परिजनों ने दोनो की खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाई। अपने ही दामाद को लेकर सास के फरार होने की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान रह गया।
सास और दामाद दोनो का मोबाइल ऑफ होने की वजह से पुलिस को लोकेशन ट्रैक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दोनो जरुर दिखाई दिए लेकिन कहां गए है, यह नहीं पता चल पा रहा था।
पढ़ें :- एक हिन्दू महिला का सांसद होना, महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना और सम्मान देना जिले के एक नेता को खल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले:- सपा सांसद रूचि वीरा
इस बीच मंगलवार को दामाद ने किसी वजह से अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस की टीम पहुंच गई। सटीक जानकारी मिलते ही दोनों को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।