नौतनवा मे विद्युत कटौती और जर्जर तारों की समस्या से निजात की मांग
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर में बिजली की समस्या से नागरिक परेशान हैं। नगर के कई वार्डों में लो-वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है।
मंगलवार को नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभी सभासदों के साथ विद्युत वितरण खंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी रमेश सिंह को मांग पत्र सौंपा। इससे पहले सभी सभासद अध्यक्ष त्रिपाठी के आवास पर एकत्रित हुए। सभासदों ने वार्डों में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि जिन वार्डों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां जल्द से जल्द विद्युत पोल और तार लगाए जाएं। साथ ही नगर में बिजली कटौती पर रोक लगाकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उपखंड अधिकारी रमेश सिंह ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, जयप्रकाश मद्धेशिया, रानी थापा समेत कई सभासद मौजूद रहे।