पटना। बिहार विधानसभा बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार (NDA Government) पर तीखा हमला किया। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार विधानसभा के चुनावी खर्च और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में महागठबंधन को रोकने के लिए एनडीए (NDA) ने बेहिसाब धनशक्ति का इस्तेमाल किया।
पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार
40 हजार करोड़ खर्च कर एनडीए ने जीता चुनाव
विधान सभा में आज नेता प्रतिपक्ष शायराना अंदाज में अपनी बात शुरू करते हुए सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार विधान सभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के बजाय धनबल का सहारा लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के चुनाव में हमें हराने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए ने करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। यह पैसा किसका था और कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी भारी-भरकम राशि खर्च करने के बाद भी एनडीए को जनता के बीच संघर्ष करना पड़ा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं
भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक ढांचे पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने लोकतंत्र को भय के शासन में तब्दील कर दिया है। आज यहां विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और आम जनता को डराकर सत्ता चलाई जा रही है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुद्दों की राजनीति करने के बजाय डराने-धमकाने की राजनीति की जा रही है, जो बिहार के भविष्य के लिए घातक है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू यादव को चारा चोर बोलते हुए जंगलराज की बात दुहराई
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इन बयानों के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताया। एनडीए के नेताओं ने तेजस्वी के 40 हजार करोड़ वाले दावे को आधारहीन और हताशा में दिया गया बयान बताया। इस दौरान सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा। तेजस्वी यादव की बात समाप्त होते ही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Sinha) उठ खड़े हुए और उन्होंने लालू यादव को चारा चोर बोलते हुए जंगलराज की बात दुहराई।