Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘जन नायकन’ के नए वीडियो ने मचाया तहलका, विजय थलापति के नाम से जुड़ा खास टाइटल, खुशी से झूमे फैंस

‘जन नायकन’ के नए वीडियो ने मचाया तहलका, विजय थलापति के नाम से जुड़ा खास टाइटल, खुशी से झूमे फैंस

By santosh singh 
Updated Date

Jana Nayagan Viral Video : अभिनेता विजय थलापति (Actor Vijay Thalapathy) की पार्टी टीवीके (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (Tamil Nadu Assembly Elections) में अपना परचम लहरा दिया है। विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Film ‘Jan Nayakan’)  भी इस बीच फिर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें विजय के नाम के साथ एक खास टाइटल भी जोड़ा गया है।

पढ़ें :- स्टालिन ने दी विजय को बधाई और साथ में कुछ तंज, बोले- मुख्यमंत्री बनते ही ये मत बोलिएगा की सरकार के पास पैसा नहीं है

विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ (Film ‘Jan Nayakan’) जल्द ही रिलीज हो सकती है। इस अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आया, जो तमिलनाडु के किसी सिनेमाघर का बताया जा रहा है। इसमें फिल्म का नया टाइटल कार्ड (Title Card) देख रहा है। यह टाइटल कार्ड (Title Card) देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं, थिएटर में जश्न मना रहे हैं। आखिर फिल्म के टाइटल कार्ड (Title Card) में ऐसा क्या लिखा है? जानिए।

पढ़ें :- तमिलनाडु के नए सीएम को सेलेब्स ने दी बधाई, कोई बोला-वंडरमैन, तो किसी ने लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर’

क्यों खास है फिल्म का नया टाइटल?
वायरल वीडियो को एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में थिएटर की स्क्रीन पर ‘जन नायकन’ का टाइटल कार्ड दिख रहा है। जिसमें लिखा है फिल्म ‘जन नायकन’ (Film ‘Jan Nayakan’) में तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Honorable Chief Minister of Tamil Nadu, C. Joseph Vijay)।’ बता दें कि विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें हासिल की हैं, जल्द ही वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। गठबंधन में आकर सरकार बनाएंगे।

थिएटर में खुशी ने नाचते दिखे फैंस

वायरल वीडियो में विजय के नाम के साथ मुख्यमंत्री लिखा देखकर फैंस खुशी से झूमते दिखे। वह अपने हीरो और नेता की जीत का जश्न मना रहे थे। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, ‘भारत में किसी एक्टर के लिए यह पहला सीएम टाइटल कार्ड है।’ वैसे अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन से सिनेमाघर में ‘जन नायकन’ का अपडेटेड टाइटल कार्ड दिखाया गया है।

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज किए जाने की बात सामने आई थी। यह फिल्म 8 मई को रिलीज हो सकती है, लेकिन मेकर्स ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

पढ़ें :- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हारे, पुराने साथी ने दी पटखनी
Advertisement