Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ओम बिरला को पद से हटाने की नोटिस में मिली कई खामियां, स्पीकर ने खुद खारिज होने से बचाया

ओम बिरला को पद से हटाने की नोटिस में मिली कई खामियां, स्पीकर ने खुद खारिज होने से बचाया

By Abhimanyu 
Updated Date

No-confidence motion against LS Speaker : लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंपा था। इस नोटिस में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर किए थे। इस बीच, विपक्ष की ओर से दिये गए नोटिस में कई कमियां सामने आयी हैं। जिससे नोटिस को खारिज किया जा सकता था। हालांकि, लोकसभा सचिवालय ने ऐसा नहीं किया।

पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसदों के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले नोटिस में कमियां पाई गई हैं। खबर है कि नोटिस में फरवरी 2025 की घटनाओं का चार बार ज़िक्र है, जिसके आधार पर नियमों के मुताबिक इसे खारिज किया जा सकता था। हालांकि, स्पीकर ने सेक्रेटेरिएट को नोटिस की कमियों को ठीक करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ओम बिरला ने नियमों के मुताबिक तेजी से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बजट सेशन का दूसरा फेज शुरू होने के बाद नोटिस को लिस्ट किया जाएगा। बदला हुआ नोटिस मिलने के बाद, तय नियमों के मुताबिक इसकी तुरंत जांच की जाएगी।

पढ़ें :- सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल भर्ती, राहुल का केरल दौरा रद्द, डॉक्टरों ने सेहत पर दिया ये अपडेट
Advertisement