1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नौतनवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नौतनवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नौतनवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: थाना नौतनवा क्षेत्र में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। म0उ0नि0 तनु दूबे एवं म0का0 अनुराधा चौहान के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस टीम ने उपस्थित बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा तथा घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 आदि की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire :  लखनऊ भीषण आग में जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ लटका , फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...