Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या: राष्ट्रपति ने कहा-सैनिकों की बहादुरी पर हम सभी देशवासियों को गर्व है

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या: राष्ट्रपति ने कहा-सैनिकों की बहादुरी पर हम सभी देशवासियों को गर्व है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश

उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका विकसित करके वैज्ञानिकों ने पूरी तरह से मानवता के कल्याण हेतु एक नया इतिहास रचा है। हमारे सभी किसान, जवान और वैज्ञानिक विशेष बधाई के पात्र हैं और कृतज्ञ राष्ट्र गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर इन सभी का अभिनंदन करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि 2020 सीख देने वाला वर्ष रहा है, जो हमें मुश्किलों से कैसे उभरना है ये सीख देता है।

हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने सियाचिन व गलवान घाटी का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, माइनस 50 से 60 डिग्री तापमान में, सब कुछ जमा देने वाली सर्दी से लेकर, जैसलमर में, 50 डिग्री सेन्टीग्रेड से ऊपर के तापमान में, झुलसा देने वाली गर्मी में – धरती, आकाश और विशाल तटीय क्षेत्रों में – हमारे सेनानी भारत की सुरक्षा का दायित्व हर पल निभाते हैं। हमारे सैनिकों की बहादुरी, देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन
Advertisement