मुंबई। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की सफलता के बाद डायरेक्टर मिलाप मिलन ज़वेरी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म तेरा यार हूं मैं की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म में अभिनेता अमन इंद्र कुमार डेब्यू कर रहे है। उनके साथ लीड रोल अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा हैं। एक शानदार अनाउंसमेंट वीडियो के साथ मेकर्स ने गुरुवार को फ़िल्म की रिलीज़ डेट मई 2026 बताई है। वीडियो में फ़िल्म की नई, दोस्ती, प्यार, दिल टूटने और भी बहुत कुछ की एक झलक भी दिखाई गई है।
पढ़ें :- ऑस्कर विजेता एआर रहमान के समर्थन में उतरी गीतकार अनुराधा पोडवाल, म्यूज़िक कंपोज़र को बताया संत इंसान
डायरेक्टर मिलाप मिलन जवेरी ने कहा कि यह रोमांचक लव स्टोरी बड़े पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि तेरा यार हूं मैं एक मनोरंजक सफ़र का वादा करती है जो पीढ़ियों से आगे की कहानी है। उन्होंने कहा कि एक होनहार युवा जोड़ी, एक अनुभवी सपोर्टिंग कास्ट, एक ज़बरदस्त कहानी और दिल को छू लेने वाले म्यूज़िक के साथ, फिल्म का मकसद दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ना है। फिल्म तेरा यार हूं मैं को अजय मुर्डिया ने मुंबई फिल्म्स और BIK प्रोडक्शंस, एंटर10 टेलीविज़न (Mumbai Films and BIK Productions, Enter10 Television) के साथ मिलकर पेश किया है। बीना इंद्र कुमार, अजय मुर्डिया और मनीष सिंघल द्वारा प्रोड्यूस और शरद खन्ना द्वारा को-प्रोड्यूस, कैमरा टेक फिल्म्स प्रोडक्शन 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म में अनुभवी फिल्ममेकर इंद्र कुमार के बेटे अमन, आकांक्षा शर्मा और एवरग्रीन परेश रावल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।