Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिस बुलडोजर से पार्टी कार्यालय गिरेगा वही ढूंढकर उनका भी स्मारक लेकर चला जाएगा…भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

जिस बुलडोजर से पार्टी कार्यालय गिरेगा वही ढूंढकर उनका भी स्मारक लेकर चला जाएगा…भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। इसके साथ ही बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने जो बड़े बड़े स्थान बनाए हैं, वहां पर कब्जा करके आपने कुछ बनाया है तो जिस बुलडोजर से समाजवादी पार्टी कार्यालय गिरेगा वही बुलडोजर ढूंढकर उनका भी स्मारक लेकर चला जाएगा। इसमें हमें कोई भ्रम नहीं है। आपने मुसलमान, यादव, ब्राह्मण भाइयों के घर गिराए हैं।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

कानपुर में बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान मां-बेटी की जान चली गयी थी। वो स्वर्ग में होंगे और इन्हें श्राप दे रही होंगी। इसके साथ ही कहा कि, ये जो समाजवादी पार्टी के कार्यालय की तरफ बुलडोजर लेकर जा रहे हैं उनकी हैसियत नहीं कि अखिलेश दुबे की किसी भी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला दें। ये कमज़ोर को डराते हैं लेकिन जब कमजोर को मौका मिलेगा तो इनका इलाज भी होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन धरती है। यहां पर भी भाजपा के लोगों ने जमीनों की खरीद—फरोख्त में बड़ा खेल किया। आज तक समझ नहीं आया कि, कुछ मिनट में ही जमीन की कीमत कैसे बढ़ सकती है। इसी तरह से वाराणसी में भी इन्होंने किया। अब सुनने में आ रहा है कि, गोरखपुर में बड़े पैमाने पर गोरख धंधा चल रहा है, जमीनों का भी, अन्याय और उत्पीड़न का भी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भारत सरकार को पंजाब की खुशहाली के लिए कम से कम 15 हज़ार करोड़ से ज्यादा की मदद करनी चाहिए, तब कुछ राहत पहुंचेगी और हमारे उत्तर प्रदेश में जो बाढ़ से नुकसान हो रहा है उसकी भी भरपाई होनी चाहिए। साथ ही कहा, देश की बर्बादी का हर वह व्यक्ति जिम्मेदार है जिसे लगता है कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण धार्मिक मुद्दे हैं, आज हम इस कोट के साथ पेरियार जी को याद करते हैं।

 

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
Advertisement