लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गाजीपुर पहुंचा, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पांच लाख की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। अखिलेश यादव ने पहले घोषणा की थी कि यदि उनके प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, तो वह स्वयं गाजीपुर जाएंगे। हालांक, प्रतिनिमंडल के पीड़ित परिवार से मुलाकात होने के बाद और जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के बाद पार्टी ने दौरान रद्द करने की पुष्टि की है।
पढ़ें :- 'स्वाभिमान की परिभाषा सत्ता की कुर्सी से तय नहीं होती...' केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर पलटवार
गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।
इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि… pic.twitter.com/NDMTDNm5a2
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
पढ़ें :- जयराम रमेश, कहा- अमित शाह सिर्फ देश को ये बताएं कितने घुसपैठियों के नाम हटाए? असली मुद्दों से न भटकाएं जनता का ध्यान
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।
इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि वर्चस्ववादियों के अत्याचार के ख़िलाफ़ समस्त पीडीए समाज एकसाथ संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। हम पीडीए के मान-सम्मान, समान अवसर -स्थान और चतुर्दिक उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे, इसमें साल लगे या सदी! पीड़ा ही वो धागा है, जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है।