लखीमपुर-खीरी। यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले में पिछले 5 महीनों से आतंक का पर्याय बनी बाघिन आखिरकार पिंजरे में कैद हो गई। जनपद के गोला वन रेंज के अंतर्गत देवीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघिन के कैद होने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघिन को जंगल की ओर ले गए।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का है फ़र्ज़ी नारा, असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में करती है यकीन: केशव मौर्य
आपको बता दें कि लगभग 5 वर्ष की इस वयस्क बाघिन ने पिछले 5 महीने से क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी। यह बाघिन 50 से अधिक पालतू पशुओं का शिकार कर चुकी है। गोला रेन्ज के वलारपुर, महारताला, बंजरिया, भूपपुर, कुंवरपुर, केसरीपुर समेत 20 से अधिक गांवों में लोग बाघिन के डर के साये में जी रहे थे। बाघिन के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट-शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी