Manipur Thoubal Tourism : सर्दियों के मौसम में पर्यटन का आनंद उठाने के लिए पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर का प्राकृतिक सौन्दर्य सैलानियों को अनोखा एहसास कराती है। मणिपुर में पहाड़ की चोटी मैदान और घाटी के साथ नरियां और खूबसूरत मौसम पर्यटकों की यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं। इसे भारत के आभूषणों से सुसज्जित शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहां की हरी-भरी हरियाली, वनस्पतियों की विस्तृत श्रृंखला पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देती है।
पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है
थौबल शहर
मणिपुर के दार्शनिक स्थलों में शामिल थौबल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां जाकर आपको अपनी यात्रा का असली मजा आ सकता है, क्योंकि यहां पर्यटक ट्रेकिंग करने का आनंद ले सकते हैं।थौबल अपने कई मंदिर और झरने के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।
यहां आकर आप थौबल नदी, इम्फाल नदी, आईकॉप लेक, वाथौ लेक, पीपुल्स म्यूजियम, लुईस लेक, थौबल बाजार, खोंगजोम युद्ध स्मारक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके भी अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।