Thekua Recipe for Chhath Puja 2024 : छठ महापर्व (Chhath Festival) हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जोकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्तिक मास (Kartik Month 2924) की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार छठ महापर्व की शुरुआत मंगलवार 5 नवंबर से हो रही है। इस पर्व पर प्रसाद के रूप में खूब सारे फल चढ़ाया जाता है और ठेकुआ का अलग ही महत्व होता है। इसके बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है। ऐसे में हम आपको इस लेख के माध्यम से ठेकुआ बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं ठेकुआ बनाने का सही तरीका….
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
ठेकुआ बनाने की सामग्री
गेहूं का आटा- 1 कप
गुड़ की चाशनी- आधा कप
घी- आधा कप
पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग
सौंफ- आधा चम्मच
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
नारियल- आधा कप (घिसा हुआ)
तेल (तलने के लिए)
ठेकुआ बनाने का तरीका
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
1- सबसे पहले एक थाल में गेहूं का आटा लें।
2- अब आटे में घी, इलायची पाउडर और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे हल्के हाथ से अच्छी तरह गूंथ लें।
3- अब एक पैन में गुड़ और थोड़ा-सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं और जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
4- इसके बाद गुड़ की चाशनी को धीरे-धीरे आटे में मिलाएं।
5- फिर आटे को धीरे-धीरे अच्छी तरह मिक्स करें। इस दौरान ध्यान दें कि आटे को न ज्यादा मुलायम रखन है और न ही ज्यादा हार्ड।
6- इसके बाद गुड़ की चाशनी में मिक्स किए गए आटे को ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
पढ़ें :- श्मशान में ‘इलाज’ के नाम पर बच्चों पर ऐसा तंत्र-मंत्र, जिसे देख फट जायेगा कलेजा! बिहार के इस वायरल वीडियो पर भड़के लोग
7- अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और उसे हाथों से गोलाकार बनाकर हल्का सा चपटा करें। आप सांचे की मदद से आटे की लोई पर डिजाइन भी बना सकते हैं।
8- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें ठेकुआ को डालकर तलें। जब ठेकुआ दोनों तरफ से गहरा भूरे रंग का हो जाए, तो उसे तेल से छानकर निकाल लें।
9- ऐसे ही सारे आटे से ठेकुआ तैयार कर लें।
10- ठंडा होने के बाद आप ठेकुओं को परोसा सकते हैं और इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं।