अधिकतर घरो में घी का इस्तेमाल किया जाता है। दाल में तड़का हो या फिर खिचड़ी तहरी के ऊपर से भाप से साथ देशी घी की सुगंध लोगो की भूख को बढ़ा देती है। कई लोग रोटी पर घी लगाएं भी खाना पसंद नहीं करते तो कई लोग पराठे भी घी के खाना पसंद करते है।
पढ़ें :- Green Chilly Benefits : रोजाना 2 हरी मिर्च खाने से शरीर में होते है बदलाव , जानें नियमित सेवन के फायदे
घी का अधिक से अधिक सेवन करने के पीछे वजह शरीर को अंदर से मजबूत और शक्ति प्रदान करना होता है। घी में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। घी दूसरे तरह के फैट की तरह दिल की बीमारी का कारण नहीं बनता है। घी का सेवन करने से आंत स्वस्थ रहता है। पुराने समय में हमारे पूर्वज हर भोजन से पहले एक चम्मच घी खाते थे। इससे आंत स्वस्थ होता है, साथ ही अल्सर और कैंसर की संभावना कम होती है। घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है।
शुगर के मरीजों के लिए भी घी का सेवन फायदेमंद
कुछ लोगो का सवाल होता है की क्या शुगर पेसेंट्स घी का सेवन कर सकते है। डाबिटीज के मरीजों को खान पान का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। क्योंकि ग्साइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना ग्लूकोज रिलीज को स्लो कर देता है। रिपोर्ट्स के अनुसार खाने में घी डालकर खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। इससे डायबिटीज पेशेंट को उनके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में हेल्प मिल सकती है। डायबिटीज के मरीज घी खा सकते है।