Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आदिवासियों की भलाई करने वाली सरकार को गिराने की हो रही साजिश…ED दफ्तर जाने से पहले बोले सीएम सोरेन

आदिवासियों की भलाई करने वाली सरकार को गिराने की हो रही साजिश…ED दफ्तर जाने से पहले बोले सीएम सोरेन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) आज रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था। दरअसल, ईडी ने समन बहुचर्चित अवैध खनन मामले में भेजा था। बताया जा रहा है कि ईडी उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज कर सकती है। मुख्यमंत्री ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया से भी बातचीत भी की।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही कहा कि आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ईडी कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की भलाई करने वाली उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि साजिशकर्ता राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

Advertisement