Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है : स्वतंत्र देव सिंह

कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है : स्वतंत्र देव सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी पार बढ़ गया है। आरोप प्रत्यारोप के बाद बयानबाजी भी शुरू हो गयी है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

वहीं, बीजेपी नेता इसका पलटवार कर रहे हैं। गुरुवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर ये हमला किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ को पूजने की परंपरा है। जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है।

इस कारण आज लोग बीजेपी से जुड़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि, बुधवार को जितिन प्रसाद ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला था। साथ ही कहा कि देश में आज अगर कोई पार्टी संस्थागत तरीके से काम कर रही, देश में सही मायनों में कोई राष्ट्रहित से जुड़ा दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है।

 

Advertisement