भोपाल। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भी आक्रोश जताया हैै। घटना को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी के साथ आपसी विवाद को किनारे रखकर इस घटना पर एकमत रखते हुए आतंकियों को सख्त सजा देने की मांग केन्द्र सरकार से की है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
हमले में 26 से ज्यादा लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। मृतकों में एमपी के एलआईसी अफसर सुशील नथानियल भी शामिल हैं। इस कायराना आतंकि हमले को लेकर मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में आक्रोश है। वहीं आपसी विवाद को किनारे रख भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना पर एकमत रखा है। सभी ने सिर्फ सरकार से आतंकवादियों को सजा देने की बात की है।
कांग्रेस विधायक मसूद ने कहा, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम ऐसे किसी भी व्यक्ति का विरोध करते हैं जो निर्दोष लोगों की हत्या करता है। यह घटना निंदनीय है। पूरा देश इसकी निंदा कर रहा है। पूरा देश एकजुट है और हम सब आतंकवाद के खिलाफ हैं। अब सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जैसा कि वे हमेशा दावा करते हैं और हम उनके साथ खड़े हैं। अब पीएम मोदी 56 इंच का सीना दिखाए।”
कांग्रेस पार्टी सरकार और सेना के साथ खड़ी है
पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार और सेना के साथ खड़ी है। प्रदेश भर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग पूरे प्रदेश में आतंकवादियों का पुतला दहन करेगी।