Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं : मायावती

समाजवादी पार्टी में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं : मायावती

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि सपा मुखिया ने लोकसभा के आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा (UP Assembly) में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।

पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!

जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं। मायावती (Mayawati) ने कहा कि ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।

पढ़ें :- Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल
Advertisement